उत्तराखण्ड

गणेश जोशी :- मंडुवे के उत्पादों से बने स्वादिष्ट व्यंजन का स्टार्टअप स्वागत योग्य कदम

कृषि मंत्री, गणेश जोशी आज सर्वेचौक स्थित ‘‘दून स्पाईस रेस्टोरेंट, पहाड़ का स्वाद मंडुवे के साथ’’ का उद्घाटन करने पहुंचे , कृषि मंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक चमोली के सुभाष रतूड़ी के प्रयास की सराहना की। इस दौरान कृषि मंत्री ने रेस्टोरेंट में बने मंडुवे के बने बिस्कुट, सैंडविच तथा कोदे की कॉफी का स्वाद भी लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के पारम्परिक उत्पाद यहां की पहचान के तौर पर स्थापित होने चाहिए। यह बात मैं सिर्फ पहाड़ी होने के मोहभाव के वसीभूत हो कर ही नहीं कह रहा हूं। बल्कि आज वैज्ञानिक तौर पर भी यह पाया जा रहा है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में उगने वाले ‘मिलेट’ (मोटे अनाज) मानव स्वास्थ्य के अत्यंत लाभदायक और फाइबर, प्रोटीन, आयरन से भरपूर हैं। ऐसे में सुभाष रतूड़ी का यह स्टार्टअप सराहनीय कदम है। इससे जहां लोगों पौष्टिकता से भरपूर आधुनिक फैशनेबल फूड आईटम उपलब्ध होंगे वहीं पर्वतीय कृषकों के उत्पादों को नया बाजार भी मिलेगा।

मूलतः चमोली जनपद के सुभाष रतूड़ी ने बताया कि वह पूर्व में एक सैफ रह चुके हैं और देश तथा विदेशों में कई नामी कम्पनियों की पांच सितारा प्रापर्टीज में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। अब वह पर्वतीय उत्पादों की यूएसपी को प्रयोग कर युवा वर्ग को भाने वाले मोमो, बर्गर, सेंडविच, कॉफी, सेक इत्यादि अधुनिक तथा फैशनेबल माने जाने वाले फूड आईटम को मंडुवे, झंगोरे तथा कोदे से बना कर पेश कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि राज्य सरकार के विभिन्न दफ्तरों में कोदे की कॉफी तथा कोदे की चाय को अनिवार्य किया जाए। जिससे पहाड़ के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कश्मीर का काहवा अगर इतना प्रसिद्ध हो सकता है तो उत्तराखण्ड की कोदे की चाय क्यों नहीं। इस अवसर पर भाजपा श्रीदेवसुमन मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, रविन्द्र जुगरान तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago