उत्तराखंड;- भारी मलबा पत्थर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गए हैं। यहां कई वाहन फंसे हैं, जिस कारण लोग हाईवे खुलने के इंतजार में बैठै हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी से आगे गर्म पानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर गाड़ के पास मलबा व पत्थर आने से बंद है। वहीं कर्णप्रयाग गौचर के पास कमेड़ा मे बदरीनाथ हाइवे बंद हो गया है। यहां सुबह से वाहनों की लंबी कतार लगी है। बीते साल से इस हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। अतिवृष्टि से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। तब से यहां पर स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है।
ऐसे मे बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा आ रहा है।मंगलवार रात को हुई बारिश से यहां मलबा आ गया, जिससे सड़क बंद हो गई। एनएच सड़क खोलने में जुटा है। वहीं यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा पत्थरों के आने से मध्य रात्रि से आवाजाही के लिए बंद है। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…