उत्तराखण्ड

पैरोल जम्प कर विगत 01 वर्ष से फरार चल रहा गैंगस्टर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, एसएसपी अजय सिंह की सूचना पर बदमाश अरेस्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में मां0 न्यायालय से पैरोल पर बाहर आये गैंगस्टर मुकर्रम पुत्र अनवर, जिसे मां0 न्यायालय द्वारा जुलाई 2023 में 04 सप्ताह की अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था। अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद मां0 न्या0 के समक्ष आत्मसमपर्ण न करते हुए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर, सेलाकुई तथा राजपुर में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट तथा भूमि धोखाधडी के अलग-अलग अभियोगों में मां0 न्ययायालय द्वारा 03 गैर जमानती वांरट जारी किये गये थे।

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक एसओजी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिस पर एसओजी टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के समबन्ध जानकारी एकत्रित करते हुए आज तिथि: 20-09-24 को अभियुक्त मुकर्रम को मुखबिर की सूचना पर त्यागी रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकर्रम अपने साथी संजीव मलिक व अन्य के साथ भूमि धोखाधडी के अपराध में लिप्त रहा है, जिसके विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट तथा भूमि धोखाधडी से सम्बन्धित 08 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त का साथी संजीव मलिक भी अभियुक्त के साथ पैरोल जम्प कर फरार चल रहा था, जिसे 05 माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

मुकर्रम पुत्र शमशाद निवासी: कन्हैया विहार कारगी ग्रान्ट पटेलनगर

आपराधिक इतिहास:-

01: मु0अ0सं0: 10/22 धारा:420, 120 बी, 504, 506 भादवि थाना सेलाकुई देहरादून

02: मु0अ0सं0: 109/19 धारा:420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि थाना प्रेमनगर देहरादून

03: मु0अ0सं0: 252/16 धारा: 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पटेलनगर देहरादून

04: मु0अ0सं0: 184/20 धारा: 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि थाना प्रेमनगर देहरादून

05: मु0अ0सं0: 431/16 धारा: 420 भादवि थाना प्रेमनगर देहरादून

06: मु0अ0सं0: 110/22 धारा: 420, 120 बी, भादवि थाना सेलाकुई देहरादून

07: मु0अ0सं0: 138/22 धारा: 420, 467, 468, 471, 120 बी, 506 भादवि थाना राजपुर देहरादून

08: मु0अ0सं0: 268/22 धारा: 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सेलाकुई देहरादून

पुलिस टीम (एसओजी):-
01: निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी
02: उ0नि0 कुदंन राम
03: हे0कां0 किरण कुमार
04: कां0 पंकज
05: कां0 नरेन्द्र

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago