डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को गैस लीक होने के बाद मरीजों में दहशत फैल गई। घटना सुबह 11 बजे उस समय की है जब मेडिसिन विभाग के एक मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था। इसके बाद कांच तोड़कर गैस निकाली गई तथा बाकी मरीजों को भी अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड में भर्ती बस्ती निवासी एक मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर से अचानक गैस निकलने लगी। इसकी चपेट में एक तीमारदार भी आ गया। इसके बाद पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई और लोग भागने लगे।
लोहिया संस्थान प्रशासन के प्रवक्ता डा भुवन तिवारी ने बताया ऑक्सीजन सिलेंडर निकालते समय तेजी के साथ गैस निकली। किसी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यह घटना क्यों हुई इसके कारणों की पड़ताल की का रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…