मैनपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री शिवानू चौहान से गाली-गलौज करने के मामले में एसपी ने दरोगा अमित सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार को महामंत्री ने एसपी विनोद कुमार से मामले की शिकायत की थी। एसपी ने मामले में सीओ भोगांव से जांच रिपोर्ट लेने के बाद कार्रवाई की है।
मामला थाना किशनी से जुड़ा हुआ था। किशनी निवासी शिवानू चौहान ने एसपी को दी गई शिकायत में कहा था कि दरोगा अमित सिंह उनसे व्यक्तिगत रंजिश मानता है। उनके परिवार में हुए झगड़े में चचेरे भाई पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में ही पंजीकृत कार को छुड़ाने के लिए न्यायालय के आदेश के बाद भी दो हजार रुपये लेने का आरोप भी दरोगा पर लगाया है।
रुपये लिए जाने की शिकायत करने पर भाई विशाल को फोन करते हुए शिवानू चौहान को गालियां दीं। शिकायत के साथ कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई थीं। एसपी ने सीओ भोगांव सुनील कुमार को जांच के आदेश दिए थे। सीओ ने जांच में प्रथम दृष्टया दरोगा अमित सिंह को दोषी पाया था। इसी के आधार पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…