उत्तराखण्ड

भूस्खलन की रोकथाम को जिओटेक्निकल, जियोफिजिकल, टोपोग्राफिकल जांच कराई जायेगी: मंत्री महाराज

हरिद्वार:-  जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होने भीमगोड़ा, देवीपुरा स्थित कृष्ण कृपा धाम पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के निर्देश देते हुए कहा कि मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की संपूर्ण जांच कराई जाएगी “उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर और उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर अथॉरिटी मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मनसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और हरिद्वार की शान है। इस लिए परिक्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जिओ टेक्निकल, टोपोग्राफिकल और जियोफिजिकल जांच करवाई जाएगी और उसके पश्चात इसकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।  इससे पूर्व महाराज ने भीमगोड़ा, देवीपुरा स्थित कृष्ण कृपा धाम पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी जी की शोक सभा में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मनसा देवी भूस्खलन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव शर्मा ,आशु चौधरी, सचिन शर्मा, नकली राम सैनी जिलाधिकारी धीरज गर्बयाल, एसएसपी अजय सिंह, एसडीएम, सीडीओ प्रतीक जैन, निदेशक लैंडस्लाइड शांतनु सरकार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, डीएफओ, राजाजी नेशनल पार्क, नगर आयुक्त नगर निगम दयानंद सरस्वती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago