उत्तराखण्ड

ओशो आश्रम के पास यमुना में नहाते समय गाजियाबाद का पर्यटक डूबा

कोतवाली क्षेत्र में ओशो आश्रम के पास यमुना में नहाते समय गाजियाबाद का पर्यटक डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर उसे अचेत अवस्था में नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यूपी के गाजियाबाद से 13 दोस्तों का एक दल विकासनगर घूमने आया था। सभी ओशो आश्रम के पास नहाने के लिए यमुना नदी में उतर गए। वे एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रहे थे। इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मृणाल (19) पुत्र सुरेंद्र कुमार का हाथ छूट गया।
वह गहरे पानी में चला गया। जब तक दोस्त कुछ सोच पाते वह नजरों से ओझल हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक सुदेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग ने युवक को अचेत अवस्था में नदी तल से बाहर निकाला।
उसे सीपीआर देने के बाद उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago