उत्तराखण्ड

देवभूमि में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही घी संक्रांति, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देवभूमि में अनेकों लोकपर्व मनाए जाते है, जिनकी अलग अलग मान्यता हैं, वहीं आज उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति है जो कि उत्तराखंडवासी बड़े धूम-धाम से मना रहे हैं, गढ़वाल मंडल में घी संक्रांति कहा जाता है तो कुमाऊं में घी त्यार नाम से घी संक्रांति के नाम से जानता हैं। उत्तराखंड पूरे विश्व में अपनी कला और लोक संस्कृति के नाम से जाना जाता है, यूं तो यहां हर पर्व अपने आप में खास होता है, लेकिन कुछ पर्व प्रकृति से जुड़े हुए हैं, इसलिए उनका महत्व और बढ़ जाता है, प्रदेश में सुख, समृद्धि और हरियाली का प्रतीक माना जाने वाला घी त्यार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, उत्तराखंड में घी संक्रांति का विशेष महत्व है, इसे भाद्रपद की संक्रांति भी कहते हैं, इस दिन सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे भद्रा संक्रांति भी कहते हैं।

घी संक्रांति (घी त्यार) की मान्यता

घी संक्रांति  की मान्यता है कि घी त्यार पर घी खाना बेहद जरूरी होता है साथ ही इस दिन जो घी नहीं खाता है उसे अगले जन्म में घोंघा का रूप मिलता है। इस दिन पूजा पाठ करने के बाद अच्छी फसलों की कामना की जाती है, साथ ही पारंपरिक पकवान और घी हर घर में बनाते हैं, इसके अलावा पकौड़ी और खीर भी बनाई जाती है,  खास बात यह है कि सभी पकवानों को घी के साथ परोसा जाता है। वही लंबे समय तक गर्मी और बरसात के मौसम में ऐसे खानपान से परहेज किया जाता है और काफी लंबे समय बाद यह पकवान बनाए जाते हैं।

सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को दी घी संक्रांति की शुभकामनाएं

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को इस लोक पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि “समस्त प्रदेशवासियों को प्रकृति व उत्तम स्वास्थ्य को समर्पित लोकपर्व घी संक्रांति (घ्यू त्यार) की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। लोकपर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसलिए आइए हम सभी पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते हुए विश्व में हमारी पहचान को स्थापित करें।”

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago