देश-विदेश

इंजरी से बाहर हुए ग्लेन फिलिप्स, दासुन शनाका पूरे सीजन गुजरात टाइटंस के साथ

गुजरात टाइटंस को न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का रिप्लेसमेंट मिल गया है। इस टीम ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम से जोड़ा है। शनाका पूरे सीजन अब टीम के साथ रहेंगे। फिलिप्स को ग्रोइन की चोट के कारण घर लौटना पड़ा था।  गुजरात ने फिलिप्स को दो करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस पर नीलामी में खरीदा था। हालांकि, फील्डिंग करते हुए उन्हें चोट लगी और वह पूरी सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए। उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। शनाका ने श्रीलंका के लिए 102 टी20 मैच खेले हैं। वह साल 2023 में भी गुजरात टाइटंस के साथ रह चुके हैं। ऑलराउंडर ने उस सीजन सिर्फ तीन मैच खेले थे। उन्हें 75 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर टीम से जोड़ा गया है।

फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। 28 वर्षीय फिलिप्स उस मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे। वह बाउंड्री रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने बयान जारी कर फिलिप्स को लगी चोट की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गुजरात ने बयान में कहा, गुजरात टाइटंस फिलिप्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के आठ अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.081 है।

शनाका इस साल की शुरुआत में एक विवाद में फंसे थे। उनपर आरोप था कि उन्होंने एक दिन में दो देशों में मैच खेले, जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की जांच का भी सामना करना पड़ा था। शनाका पर आरोप था कि उन्होंने आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए घरेलू टूर्नामेट मेजर लीग से हटने के लिए खुद को चोटिल बता दिया था। कथित तौर पर कन्कशन (सिर में गेंद लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का नाटक किया। शनाका मेजर लीग टूर्नामेंट में मूर्स स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के तीन दिवसीय मैच के शुरुआती दो दिन खेलने के बाद मुकाबले से हट गए थे और दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने पहुंचे थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago