उत्तराखण्ड

खुश खबरी: उत्तराखंड वन विकास में आने वाली हैं बंपर भर्ती, इतनी होगी सेलरी

उत्तराखंड वन विकास निगम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह ग के अंर्तगत पदनाम स्केलर और सहायक लेखाकार की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। जिसमें स्केलर के 200 और सहायक लेखाकार के 31 पदों पर भर्ती होनी है।प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि उत्तराखंड वन विकास के 243 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है।

इसके लिए निगम ने यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी को अधियाचन भेज दिया है।उत्तराखंड वन विकास निगम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह ग के अंर्तगत पदनाम स्केलर और सहायक लेखाकार की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। जिसमें स्केलर के 200 और सहायक लेखाकार के 31 पदों पर भर्ती होनी है। स्केलर के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वन रक्षक स्तर का होगा। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी।

चयनित अभ्यर्थी का वेतनमान लेवल 2 के तहत 19900-63200 रहेगा। जबकि सहायक लेखाकार का वेतनमान लेवल पांच के तहत 29200-92300 होगा। इसमें वाणिज्य से स्नातक, बीबीए और एकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर वाले युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं, निगम ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को लौंगिंग अधिकारी के 12 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। जिसकी परीक्षा सहायक वन रक्षक के स्तर की होगी। निगम के प्रबंध निदेशक डीजेके शर्मा के मुताबिक निगम में फील्ड स्तर पर कार्मिकों की काफी कमी होने के कारण लौंगिंग संबंधित कार्य प्रभावित हो रहा है। इन पदों पर नई भर्ती होने से कार्मिक क्षमता बढ़ेगी और कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago