देश-विदेश

एनसीआर में घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण जल्द लांच करेंगे नई भूखंड स्कीम

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घर का सपना संजोने वालों के लिए खुशखबरी भी मिल सकती है। ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण भूखंडों की स्कीम लांच करने की तैयारी में जुटे हैं। आचार संहिता लागू होने की वजह से स्कीम लांच नहीं की जा रही थी। इसके साथ ही दोनों प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं को भी गति मिलने के आसार हैं।

आचार संहिता लागू होने से पहले ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराने की रणनीति बना रहा था। कुछ गांवों में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कराने की योजना बनाई जा रही थी। इसके लिए प्राधिकरण की टीमों ने सर्वे भी किया था। खर्च का विवरण बनाकर टेंडर जारी किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। इसके साथ ही आबादी निस्तारण, नए टेंडर जारी करने, मुआवजा वितरण की नई घोषणा, छह प्रतिशत के प्लाॅट, जमीन के नए एलाटमेंट करने सहित मेट्रो व डीएमआइसी की योजना को धरातल पर उतारने के प्रयास भी थम गए थे। हालांकि इस दौरान मुआवजा वितरण के पुराने कार्य व रजिस्ट्री की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह के मुताबिक आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रस्तावित परियोजनाओं तत्काल शुरू कर दी जाएंगी।

नोएडा प्राधिकरण अलग-अलग परियोजनाओं के टेंडर जल्द से जल्द निकालने की कवायद करेगा। इसके अलावा परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। सीईओ लोकेश एम की ओर से इस बाबत कवायद की जाएगी। चार जून को चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद नए टेंडर जारी होने का रास्ता खुल गया। इसमें सड़कों की मरम्मत, रखरखाव समेत प्राधिकरण के सभी विभागों के काम शामिल होंगे। इसके अलावा जिन परियोजनाओं के टेंडर नहीं खुले। उनका काम भी अब शुरू होगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक भी जल्द से जल्द होने की संभावना है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि कई कार्य लंबित पड़े हैं। इनमें कुछ में बोर्ड के सदस्यों की मंजूरी जरूरी है। लिहाजा बोर्ड बैठक के माध्यम से सहमति हासिल कर कार्य शुरू कराए जाएंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago