उत्तर प्रदेश

गोरखपुर क्षेत्र का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में अव्वल

यूपी बोर्ड के नतीजों में पूर्वांचल ने पश्चिमी यूपी से नंबर वन का ताज छीन लिया है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। पिछले साल 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस बार हाईस्कूल में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 91.43 फीसदी और इंटरमीडिएट में 83.47 फीसदी रहा। हाईस्कूल में बालक एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 88.95 व 94.06 फीसदी और इंटरमीडिएट में क्रमश: 80.08 व 87.13 रहा। हाईस्कूल में 91.08 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट में 82.87 फीसदी रिजल्ट के साथ बरेली क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा।

हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर रहे प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.24 रहा, जबकि 88.90 फीसदी रिजल्ट के साथ बरेली क्षेत्रीय कार्यालय चौथे और 88.9 फीसदी रिजल्ट के साथ वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय सबसे निचले पांचवें पायदान पर रहा।  वहीं, इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर रहे प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 81.47 फीसदी रहा। 80.44 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ चौथे व 79.20 फीसदी रिजल्ट के साथ वाराणसी पांचवें नंबर पर रहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 का परिणाम विगत 12 वर्षों में सबसे बेहतर रहा। इस वर्ष 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 2021 को छोड़ दें तो 2014 से अब तक का यह सबसे बेहतर रिजल्ट है। कोविड की वजह से 2021 में सभी विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए थे। 2025 से पहले 2023 में सबसे अधिक 89.78 प्रतिशत रिजल्ट गया था। हालांकि, इंटरमीडिएट का परिणाम विगत वर्षों की तरह ही रहा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago