उत्तराखण्ड

सरकार ने आर मीनाक्षी सुंदरम को प्रमुख सचिव नियुक्त किया, शिथिलीकरण का लाभ

आर मीनाक्षी सुंदरम बने प्रमुख सचिव, सरकार ने दिया शिथिलीकरण का लाभ

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत कर दिया है। 2001 बैच के अधिकारी सुंदरम को यह जिम्मेदारी 25 साल की सेवा पूरी होने से कुछ महीने पहले ही शिथिलीकरण का लाभ देकर दी गई है। उनके प्रमोशन के बाद अब राज्य शासन में तीन प्रमुख सचिव हो गए हैं। इससे पहले आरके सुधांशु और एल फैनई प्रमुख सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) आनंदबर्द्धन ने आदेश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि उत्तराखंड शासन में रिक्त चल रहे अपर मुख्य सचिव के पदों को भरने के लिए भी राज्य सरकार जल्द निर्णय ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक, प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को प्रोन्नति देकर अपर मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में शासन में और भी बड़े फेरबदल हो सकते हैं।

गौरतलब हो कि वर्ष 2001 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम वर्तमान में अपने कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। दरअसल, प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति के लिए 25 साल की सेवा अवधि जरूरी होती है। आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम जनवरी 2026 में अपनी 25 साल की सेवा पूरी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी को सेवा अवधि में कुछ महीनों की शिथिलता देते हुए प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि मीनाक्षी सुंदरम के प्रमुख सचिव बनने के बाद अब शासन में तीन अधिकारी प्रमुख सचिव स्तर के होंगे। इसमें सबसे सीनियर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु हैं, जबकि इसके बाद प्रमुख सचिव के तौर पर शासन में एल फ़ैनई भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago