रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को सरकार ने बढ़ा दिया है। पहले पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 जून किया गया है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बरकरार है। पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप कार्यालय में आगामी 19 जून तक केदारनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं होंगे। जो यात्री पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं वे यात्रा सकते हैं।
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है। मई में लगातार मौसम खराब होने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 10 जून तक केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…