उत्तराखंड:- शासन ने प्रदेश की चार नगर पालिकाओं का परिसीमन जारी कर दिया है। वहीं, दो नगर पालिकाओं से कुछ क्षेत्रों को हटा दिया गया है, जबकि रामनगर में कुछ गांव जोड़ दिए गए हैं। शहरी विकास विभाग ने इनकी अधिसूचना जारी कर दी है। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, पालिका किच्छा से सिरौली कलां क्षेत्र को हटाते हुए 20 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका रामनगर में चोरपानी, शिवलालपुर पांडे, शिवलालपुर रिउनिया, गौजानी और कानियां का 525 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है।
इससे इन गांवों की 7,237 की आबादी को शहरी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही नगर पालिका रामनगर के 20 वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। नगर पालिका नगला से जीबी पंत विवि का क्षेत्र हटा दिया गया है। नगला के सभी सात वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी कर दिया गया है। नगर पालिका कर्णप्रयाग से ग्राम सेमी-ग्वाड़ का क्षेत्र हटाकर शासन ने कर्णप्रयाग के सातों वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। वहीं, नगर पालिका डोईवाला को श्रेणी-1 में उच्चीकृत करने की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इससे डोईवाला को ज्यादा बजट मिलेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…