उत्तराखण्ड

भारत सरकार ने उत्तराखंड के इन तीन अस्पतालों को प्रतिष्ठित गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन.क्यू.ए.एस.) एवं लक्ष्य पुरस्कार से नवाजा

देहरादून:-  उत्तराखंड के तीन नए चिकित्सा इकाइयों को भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन.क्यू.ए.एस.) एवं लक्ष्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, चंपावत स्थित जिला चिकित्सालय व हरिद्वार स्थित उपजिला चिकित्सालय रुड़की को एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार से हाल ही में सम्मानित किया गया है। इस पर स्वास्थ्य सचिव एवं एनएचएम मिशन निदेशक डॉ आर राजेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी की सराहाना करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हीं की मेहनत का परिणाम है। यह प्रथम बार है कि स्वास्थ्य विभाग की पहाड़ी चिकित्सा इकाइयों को भी प्रतिष्ठित एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार से नवाजा है।

 

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमारा द्वारा बताया गया कि जनपद नैनीताल के बी.डी. पांडे अस्पताल के 6 विभागों जिसमें ब्लड बैंक, इनपेंशट विभाग (आईपीडी), सामान्य प्रशासन एवं लैब को एन.क्यू.ए.एस. व लेबर रुम एवं मेटरनेल ऑपरेशन थियेटर को लक्ष्य पुरस्कार मिला है। वहीं जनपद चंपावत के जिला अस्पताल के 6 विभाग जिसमें ओपीडी, ब्लड बैंक, मेटरनेटी वार्ड, फार्मेसी, एवं सामान्य प्रशासन को एन.क्यू.ए.एस. व लेबर रुम को लक्ष्य पुरस्कार मिला। जनपद हरिद्वार स्थित उपजिला चिकित्सालय रुड़की के 7 विभागों जिसमें सामान्य प्रशासन, जनरल ओ.टी., ब्लड बैंक, मैटरनिटी वार्ड एवं प्रयोगशाला को एन.क्यू.ए.एस. एवं लेबर रूम व मैटरनिटी ओ.टी. को लक्ष्य पुरस्कार मिला है।  स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कृत जिला अस्पताल नैनीताल को लगभग 8.4 लाख रुपये, जिला अस्पताल चंपावत को 4.6 लाख व उप जिला चिकित्सालय रुड़की को 8.8 लाख रुपये के तौर पर प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।  स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि अभी तक उत्तराखंड राज्य को कुल 7 राष्ट्रीय स्तरीय एन.क्यू.ए.एस. मान्यता एवं 16 राष्ट्रीय स्तरीय लक्ष्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मरीजों व गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्तरीय सुविधाएं सरकारी चिकित्सा इकाइयों में दिए जाने हेतु उत्तराखंड राज्य निरंतर प्रयासरत है।


एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार एनएचएम प्रभारी अधिकारी क्वालिटी एश्योरेंस डॉ मुकेश रॉय एवं उनकी टीम डॉ अपूर्वा मेहर नयाल कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस, डॉ प्रियांशी श्रीवास्तव कंसल्टेंट, दीपक कंडवाल जिला कंसल्टेंट नैनीताल, प्रदीप जिला कंसल्टेंट चंपावत द्वारा भारत सरकार कि ओर से प्राप्त किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago