उत्तराखण्ड

देहरादून की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने लिया सख्त कदम

देहरादून:- देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सरकार गंभीर हुई है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की समीक्षा बैठक में रिस्पना व बिंदाल कॉरिडोर के निर्माण में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को यह कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से जोड़ने का भी अनुरोध केंद्र सरकार से किया जाए। साथ ही आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत अन्य शहरों के लिए सुनियोजित योजना पर कार्य करने को निर्देशित किया।  मुख्यमंत्री ने कालसी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन हरिपुर घाट के कार्य में देरी पर भी नाराजगी जताई और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को यह कार्य छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे बनने के बाद देहरादून में वाहनों व पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यहां पहले ही वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए। इसमें रिस्पना कॉरिडोर में रिस्पना नदी पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर लंबे चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होना है।

इसके लिए इन नदियों से विद्युत लाइन व सीवर लाइन को नदी से बाहर लाया जाना है। एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वाल का निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्य भी होने हैं। ख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में जो भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर नजर आए। कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अभी से नंदादेवी राजजात की भी तैयारी शुरू करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए कि देहरादून एलिवेटेड रोड, गढ़वाल और कुमाऊं की कनेक्टिविटी के कार्यों, मानसखंड मंदिर माला मिशन व नंदादेवी राजजात की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए। वह स्वयं भी समय-समय पर इसकी समीक्षा करेंगे।

बैठक में राज्य अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, डा पंकज कुमार पांडेय, डा आर राजेश कुमार, रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, नगर आयुक्त नमामि बंसल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago