उत्तराखण्ड

सेब महोत्सव में राज्यपाल ने काश्तकारों को दी शुभकामनाएं, विभिन्न विभागों के स्टालों की जांच

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेनि.) गुरमीत सिंह बुधवार को हर्षिल में राज्य स्तरीय सेब महोत्सव एवं वाइब्रेंट विलेज परिचर्चा कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने महोत्सव में लगाए गए सेब स्टाल सहित विभिन्न विभागों के स्टालों निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेब उत्पादक काश्तकारों को सराह।

इससे पहले मंगलवार को राज्यपाल ने जादूंग पहुंचकर होमस्टे निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की यहां होमस्टे प्रोजेक्ट निर्माण शुरू कराने की सराहना की। साथ ही यहां हो रहे कार्यों का दस्तावेजीकरण करने को कहा, जिससे वन विभाग, जीएमवीएन, जिला प्रशासन आदि की योजनाओं को अन्य सीमांत जिलों के वाइब्रेंट विलेज के अधिकारी भी पढ़तकर प्रेरणा ले सकें।

कहा कि जब वर्ड होगा तो तभी वर्ल्ड बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि देशभर में करीब 2551 वाइब्रेंट विलेज हैं। इनमें से 51 उत्तराखंड में है। जहां पहले चरण में ही कार्य हो रहे हैं। इससे राज्य नया इतिहास लिखेगा।  वाइब्रेंट विलेज योजना में सीमांत जादूंग गांव को दोबारा आबाद करने के लिए शुरू होमस्टे प्रोजेक्ट की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे जादूंग गांव दोबारा जीवंत होगा, साथ ही सीमा के निकट पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ उद्यानिकी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, इन कामों की गूंज बीजिंग तक जाएगी।

बता दें कि भारत-चीन युद्ध 1962 के चलते सीमांत जादूंग व नेलांग गांव को विस्थापित कर दिया गया था। जादूंग में अब केवल जाड़ समुदाय के लोगों के खंडहर हो चुके पुराने घर बचे हैं, हाल में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सरकार ने यहां जाड़ समुदाय के लोगों के लिए पहले चरण में जादूंग गांव में होमस्टे का निर्माण शुरू किया है।

राज्यपाल ने आईटीबीपी जवानों के साथ उनकी प्रधानमंत्री से हुई बातचीत साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम गांव को प्रथम गांव बताकर बॉर्डर मैनेजमेंट बदल दिया है। अब लोगों की धारणा बदल गई है। चमोली जनपद का माणा अब आखिरी नहीं, बल्कि पहला गांव है। बताया कि उन्होंने पीएम से राज्य के पलायन से खाली घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने के लिए भी चर्चा की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago