उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 45 पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बीते दिन पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित ‘‘उत्तराखंड पुलिस सम्मान-2022’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सम्मान समारोह में राज्यपाल ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 45 पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों को बधाई दी उन्होंनें कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी हमारे गौरव हैं जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं और अन्य जवानों के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिस के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व चुनौतीपूर्ण और व्यापक होते जा रहे हैं। आज पुलिस केवल कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा अपराधों पर नियंत्रण तक सीमित नहीं है बल्कि पुलिस की भूमिका रचनात्मक भी हो गई है। पुलिस को नई परिस्थितियों के अनुसार अपनी क्षमता और प्रशिक्षण में निरन्तर सुधार की जरूरत है।

उत्तराखंड पुलिस सम्मान-2022

राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी पुलिस युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने, नशा मुक्ति अभियान चलाने, असहाय लोगों की मदद करने, जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस और लोगों के बीच बेहतर तालमेल और पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश को हर क्षेत्र में सुगम और समृद्ध बनाना भी हम सब की जिम्मेदारी है जिसमें पुलिस की बहुत बड़ी भूमिका होनी वाली है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा को बहुत ही सफलतापूर्वक संचालित किया है साथ ही आपदा के दौरान भी पुलिस के जवानों की सबसे बड़ी भूमिका रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी की कोशिशों का मिलेगा फल, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला…

14 hours ago

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

हरिद्वार:- उत्‍तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह…

14 hours ago

पलोटा गांव में हिंसा, आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, सिर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल किया

देहरादून:- आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से…

15 hours ago

चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरकने से हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें, यात्रियों के लिए चिंता का विषय

बदरीनाथ:-  बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन…

17 hours ago

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या की उपस्थिति

हरिद्वार:- आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय…

18 hours ago

पीएमएचएस का बड़ा निर्णय, प्रदेशभर में चार अक्टूबर से डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

देहरादून:- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने लंबित मांगों को लेकर चार अक्टूबर से…

19 hours ago