उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज करेंगे 3 दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का उद्घाटन

देहरादून: आज सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगे। 3 मार्च को दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक एवं 4 व 5 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद 5 मार्च, 2023 को विजेताओं को दिए जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 4 नई श्रेणियां, रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद शामिल किया गया है।

गुरुवार को वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं फूलों से सजा यह वाहन पूरे देहरादून शहर में महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगा।  राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लें। बताया कि प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा। इस अवसर पर उद्यान निदेशक डॉ. एचएस.बावेजा, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

फूलों से सजा वाहन पूरे शहर में करेगा प्रचार

इससे पहले गुरुवार को वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन काे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजा यह वाहन पूरे देहरादून शहर में महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगा।  राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लें। बताया कि प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा।

राज्यपाल ने फूलों से सजे वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर उद्यान निदेशक डॉ. एचएस.बावेजा, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago