उत्तराखण्ड

निर्वाचन में लगे वाहनों पर लगेगा जीपीएस सिस्टम, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए मॉडल बूथों की तैयारी,

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे। राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 09 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे।

पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ संचालित किये जा रहे हैं। मॉडल बूथ के लिए सीएसआर के अन्तर्गत कार्यवाही का अनुरोध किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रत्येक जनपद में एक मॉडल बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी सीएसआर के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है। राज्य में 10 हजार 91 वाहन प्रयोग किये जा रहे हैं, इन सभी पर जीपीएस लगाने की कार्यवाही गतिमान है। 02 हजार 500 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लग चुकी है। मतदान दिवस से 03 दिन पूर्व तक यह कार्यवाही पूर्ण हो जायेगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही गतिमान है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 6861 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2218 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago