उत्तराखण्ड

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर कांडली पहुंची, विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर कांडली पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी की गारंटी वाली गाड़ी (आई०ई०सी० वैन) का स्वागत किया गया। शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर कांडली ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ वंचित लोगों को योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की शुरुवात की गई हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन किट भी वितरित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यात्रा के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले 09 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में अनेकों ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी भी योजना बनायी है,सभी योजनाएं गरीबों को केन्द्रित कर बनायी गयी है।

उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश की कमान संभालते ही कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उन्होंने कहा आज बेटियां फाइटर प्लेन चला रही है। हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कहा आज देश भर में चाहे 10 करोड़ इज्जत घर हो या फिर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है। उन्होंने कहा वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर दर्जाधारी देवेंद्र भसीन, वीडीओ सहसपुर सोनम गुप्ता, जिला संयोजक रतन चौहान, ग्राम प्रधान लव कुमार, मंजू देवी, भावना, वंदना ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago