उत्तराखण्ड

देहरादून पुलिस लाइन में भव्य दिव्य जन्माष्टमी आयोजन, महामहिम राज्यपाल व सीएम धामी ने भी की आयोजन की तारीफ

देहरादून:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 26/08/2024 को पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखंड  शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0)  गुरमीत सिंह महोदय, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी महोदय, माता मंगला देवी तथा भोले जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान मंच पर नरेश बंशल सांसद राज्य सभा, खजान दास विधायक राजपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड, महोदय को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यांगना इंस्टीटूट देहरादून के कलाकारों द्वारा गणेश वन्दना से किया गया। ’कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी, पांडवाज ग्रुप व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल महोदय तथा मुख्यमंत्री उत्तराखड द्वारा बॉलीवुड भजन गायक हंसराज रघुवंशी, निशांत डोभाल (संस्थापक पांडवाज ग्रुप), श्रीमती इला पंत (कथक टीचर नृत्यांगना इंस्टिट्यूट), पूजा डंगवाल (डांस टीचर समर वैली स्कूल), पूनम सती (सुप्रसिद्ध गढ़वाली फॉग गायिका) को सम्मानित किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago