उत्तराखण्ड

‘ईगास रत्न’ सम्मान से अलंकृत होंगी महान हस्तियां

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति उत्तराखंड के सौजन्य से 4 नवंबर को बूढ़ी दिवाली यानी ईगास बग्वाल का सार्वजनिक आयोजन श्री गुरु नानक ग्राउंड, बन्नू स्कूल के पास रेस कोर्स में किया जाएगा। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के संरक्षक भोरेलाल गुप्ता, बाबूराम सहगल, प्रदीप वर्मा, संस्था के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़, महासचिव गौरव खंडूरी एवं कोषाध्यक्ष विनय बंसल ने ईगास बग्वाल कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड अपनी विशिष्ट संस्कृति एवं रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है।

आज के तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश में यह आवश्यक है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक विरासत की विशालता एवं व्यापकता के बारे में जानकारी दें और उन्हें अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक परंपराओं से अवगत कराएं इसी दृष्टि से इस वर्ष ईगास बग्वाल का सार्वजनिक आयोजन रेस कोर्स स्थित श्री गुरु नानक ग्राउंड में 4 नवम्बर को अपराहन 4:00 बजे से किया जा रहा है।

बूढ़ी दिवाली यानी ईगास बग्वाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह रावत गांववासी करेंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के प्रोटोकॉल पशुपालन एवं कौशल विकास मंत्री सौरव बहुगुणा तथा विशिष्ट अतिथियों में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, तथा देहरादून नगर के महापौर सुनील उनियाल गामा होंगे ।

ईगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक गीत एवं संगीत की प्रस्तुती सुप्रसिद्ध लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल, सौरव मैठाणी तथा एलेग्जेंडर के द्वारा  किए जाएंगे। ईगास बग्वाल आयोजन समिति के सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी कार्यक्रम स्थल पर लगवाने की योजना बनाई है इन स्टालों में विभिन्न प्रकार की उत्तराखंडी व्यंजन-जायका व खानपान भी उपलब्ध रहेंगे जिससे दर्शक बग्वाल का पूरी तरह  लुप्त ले पायेंगे।

बूढ़ी दिवाली

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ ने बताया कि इस अवसर पर पत्रकारिता, सार्वजनिक क्षेत्र, सामाजिक  जनकल्याण, चिकित्सा जगत, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय, अप्रतिम तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को ‘ईगास रत्न’  सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के सचिव गौरव खंडूरी ने बताया कि कार्यक्रम में ईगास बग्वाल के इतिहास तथा उत्तराखंड की विशिष्ट परंपराओं पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा भी की जायेगी तथा अन्त में भेलौ खेल का भी आयोजन होगा। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने ईगास के इस सार्वजनिक समारोह में सभी राज्य प्रेमियों तथा संस्कृति प्रेमियों को बढ चढ कर भाग लेने का आमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/harak-singh-rawat-on-the-target-of-dhami-government-orders-ayurveda-vivi-vigilance-probe/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago