उत्तराखण्ड

देहरादून में ‘हरित देहरादून पहल’, जिलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में वृक्षारोपण अभियान शुरू

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के अन्तर्गत ‘हरित देहरादून पहल’ वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद के नागरिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत आईएसबीटी तक हरिद्वार बाईपास रोड को वृक्ष लगाकर किया जा रहा है ‘हराभरा’। नागरिकों को वृक्षों के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई जा रही है।

आज ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत आज हरिद्वार बाईपास रोड पर लगभग 260 वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाये गए है तथा वृक्ष लगाने का कार्य गतिमान है। ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण की शुभारम्भ तिथि 20 जून से अबतक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 681 से अधिक वृक्ष लगाये जा चुके हैं, जिनमें चकराता रोड, कैनाल रोड, एफआरआई, कौलागढ, जी.एम.एस रोड, विकासनगर, सेलाकुई, बिष्ट गांव, मोथोरोवाला, आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘ हरित देहरादून पहल’ मुहिम से जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने नागरिक से अनुरोध किया इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago