रुद्रप्रयाग: बच्छणस्यूं क्षेत्र के खल्यां गांव में बीती रात सायं करीब 6ः30 बजे अपने घर के आंगन में खेल रहे 4 वर्षीय बालक आदर्श राणा पुत्र त्रिलोक राणा पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा शोर किए जाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ परंतु इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी देते हुए सदस्य जिला पंचायत नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उक्त बालक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसका ईलाज किया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बालक को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों द्वारा ये मांग की गई है कि वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…