नैनीताल: उत्तराखंड के शहर से लेकर गांव तक में गुलदार दिखना एक आम बात हो गई है। वहीं बीती रात नैनीताल के डीएसबी परिसर गेट के पास सड़क पर गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक वाहन चालक ने गुलदार का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कई क्षेत्रों में गुलदार आवारा और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। इन दिनों राजभवन मार्ग में गुलदार दिखना आम हो गया है। बीते दिनों भी गुलदार के शावकों का वीडियो वायरल हुआ था। इधर सोमवार को डीएसबी परिसर गेट के समीप गुलदार चहल कदमी करता दिखा। इसी दौरान वहां से कार से गुजर रहे व्यक्ति ने गुलदार का वीडियो बना लिया। कुछ ही घंटों में वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया कि शहर में गुलदार का कुनबा बढ़ रहा है। रात को वन्य जीवों का सड़क पर दिखना सामान्य हो गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…