देहरादून: सेलाकुई के राजावाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के परिसर में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार की धमक से विद्यालय प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन ने गुलदार के परिसर में आने की सूचना वन विभाग को दे दी है।
स्कूल के प्रबंधन के पदाधिकारी एके सिंह ने बताया कि रविवार की रात लगभग आठ बजे विद्यालय के चेयरमैन व पूर्व सांसद आर के सिन्हा के परिसर स्थित आवास से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर गुलदार चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि गुलदार की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। झाझरा के रेंजर जितेंद्र गुंसाई ने बताया कि विद्यालय परिसर के पास स्थित जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है।
उधर ढ़करानी में बछड़े को शिकार बनाने वाले गुलदार का मूवमेंट अभी तक ट्रेस नहीं हो सका है। तिमली रेंज के रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के जंगल में वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…