उत्तर प्रदेश

हज की ख्वाहिश अधूरी, सऊदी अरब ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के वीजा किए रद्द

हज की ख्वाहिश रखने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे इस बार सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने इनका वीजा जारी नहीं किया है। ऐसे में 291 बच्चों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। इनमें प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं। प्रदेश से इस बार 13748 आजमीन को हज के लिए रवाना किया जाना है। हज के लिए रवाना होने वालों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 18 बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने सर्कुलर जारी कर अवगत कराया है कि हज-2025 में सऊदी अरब सरकार 12 वर्ष की आयु से कम के बच्चों का वीजा जारी नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि सऊदी सरकार की ओर से रोक लगाने की वजह से देश के विभिन्न राज्यों के 12 वर्ष से कम आयु के 291 बच्चे हज पर नहीं जा सकेंगे।

एसपी तिवारी ने बताया कि जिस कवर नंबर में बच्चे शामिल हैं, उनमें अन्य हज यात्री हज पर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रभावित कवर नंबर में कोई अन्य हज यात्री बच्चे के कारण अपनी यात्रा 14 अप्रैल तक ऑनलाइन व हज सुविधा एप के माध्यम से निरस्त कराने के लिए आवेदन करता है तो उनकी यात्रा निरस्त कर दी जाएगी। उन्हें किसी तरह का निरस्तीकरण शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल के बाद निरस्तीकरण पर नियमानुसार कटौती की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago