उत्तराखण्ड

देहरादून में आयोजित होगी हंस देहरादून मैराथन

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया की देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ #RunForUnity व #RunAgainstDrugs थीम पर इस वर्ष दिनांक 30 अक्टूबर, 2022 को हंस फाउण्डेशन Dehradun Marathon आयोजित की जा रही है।

हंस फाउण्डेशन देहरादून मैराथन में अभी तक 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों (Afghanistan- 6, United Kingdom- 8, Belize- 1, United States- 5, Peru- 1, Andorra- 1, Nepal- 77, Dominican Republic- 1, Algeria- 1, South Sudan- 1, Somalia- 2, Ethiopia- 1, Malawi- 2, Liberia- 3, Japan- 2) ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 राज्यों एवं 04 केन्द्र शासित प्रदेशों (Uttar Pradesh, Haryana, Rajasthan, Odisha, Bihar, Gujarat, Punjab, Maharashtra, Madhya Pradesh, Karnataka, Andhra Pradesh, West Bengal, Assam, New Delhi, Chandigarh, Jammu and Kashmir) के लगभग 15 हजार लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है।

21 किमी में कुल 3255 (3027 पुरूष व 228 महिला), 10 किमी में कुल 5100 (4351 पुरूष व 749 महिला) प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। मैराथन के साथ ही Theme Awareness हेतु आयोजित 03 KM की Fun Run भी आयोजित की जा रही है। मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 06:00 बजे तक BIB नम्बर वितरित किये जायेंगे।

हाफ मैराथन में विभिन्न श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये और Consolation पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके साथ ही 21 किमी एवं 10 किमी में सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टाईमिंग चिप दी जाएगी। 21 किमी फिनिश करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को और 10 किमी में टॉप 10 प्रतिभागियों को फिनिशर मैडल प्रदान किए जायेंगे।

हाफ मैराथन

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समय 07:35 बजे मैराथन को फ्लैग ऑफ किया जायेगा। इस दौरान हंस फाउंडेशन की संस्थापिका माता मंगला जी भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खैर एवं युवा रैपर गौरव मनकोटी VOID द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

21 किमी हाफ मैराथन पुलिस लाइन रेसकोर्स से प्रारम्भ होकर ई.सी. रोड़, राजपुर रोड़, कैनाल रोड़, काठ बंगला होते हुये वापस आयोजन स्थल पर सम्पन्न होगी तथा 10 किमी दौड़ पुलिस लाइन रेसकोर्स से प्रारम्भ होकर ई.सी. रोड़, सर्वे चौक, राजपुर रोड़, ग्रेट वेल्यू होते हुये वापस आयोजन स्थल पर सम्पन्न होगी। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय प्रातः 06:00 बजे तक पुलिस लाइन, रेसकोर्स, देहरादून में अपना आगमन कर लें। प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मैराथन रूट पर व्यापार मंडल एवं स्वयं सेवकों के सहयोग से वाटर पॉइंट्स एवं फिजियोथेरेपी पॉइंट्स की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही रास्ते में मोबाइल एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी। 50 से अधिक एसडीआरएफ के जवानों को भी मैराथन रूट में तैनात किया जा रहा है।

 

मुझे विश्वास है कि #UttarakhandPolice की मैराथन लोगों का विश्वास जीतने में सफल होगी और युवा एनर्जी को सकारात्मक दिशा मिलेगी। देहरादून के जन मानस से अपील है कि वह प्रतिभागियों का उत्सावर्धन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सड़कों पर आएं।

 

यह भी पढे़ं:-https://uttarakhandjagran.co.in/harak-singh-rawat-on-the-target-of-dhami-government-orders-ayurveda-vivi-vigilance-probe/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago