उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा जोरों शोरों पर, पहले दिन ही 20 हजार के तिरंगे खरीदें लोगों ने

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है, एक तरफ जहां भाजपा ने पहले दिन में 31 हजार के कैश और 1 लाख 75 हजार का ऑर्डर लिया,  वहीं देहरादून पोस्ट ऑफिस में भी पहले ही दिन 20 हजार से ज्यादा के तिरंगे लोगों ने खरीदे, वहीं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बाजारों में भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जानिए तिरंगे का मूल्य

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी, सोमवार से ही उत्तराखंड में भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को यह तिरंगा निशुल्क नहीं बल्कि एक सामान्य शुल्क में उपलब्ध कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने घरों में लगने वाले इस तिरंगे का मूल्य ₹20 रखा है, वहीं अगर कोई कार्यकर्ता इसे डंडे सहित खरीदता है तो इसका मूल्य ₹25 होगा।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया कि इस अभियान को भाजपा बेहद गंभीरता के साथ चला रही है, उन्होंने बताया हर एक विधानसभा में 10 हजार तिरंगों का लक्ष्य रखा गया है, पूरे प्रदेश भर में मौजूद 20 लाख परिवारों में से कम से कम 10 लाख परिवारों के घरों पर तिरंगा भारतीय जनता पार्टी लगाने जा रही है।

 

घंटाघर मुख्य पोस्ट ऑफिस में एक दिन में ही खरीदें लोगों ने 1000 झंडे

देहरादून डाक विभाग में निदेशक डाक सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है, प्रदेश में मौजूद 3600 डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है, जहां पर कोई भी व्यक्ति मात्र ₹20 में तिरंगा प्राप्त कर सकता है।

इसके अलावा डायरेक्टर पोस्टल सर्विस अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि केंद्रीय डाक विभाग को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 2 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से उत्तराखंड के हिस्से में तकरीबन 3.5 लाख तिरंगे का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उन्होंने बताया पहले दिन ही उनके देहरादून घंटाघर मौजूद मुख्य पोस्ट ऑफिस पर 1000 से झंडे लोगों ने खरीद लिए हैं।

 

तिरंगा अभियान केवल सरकार का या फिर भाजपा का नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया तिरंगा अभियान केवल सरकार का या फिर भाजपा का नहीं है यह सभी भारतवासियों का त्योहार है, उन्होंने कहा खासतौर से उत्तराखंड जैसे सीमांत राज्य के सीमांत इलाकों में तिरंगा अभियान का अलग ही महत्व देखने को मिलेगा, उन्होंने बताया उनकी यह कोशिश रहेगी कि वह खुद 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सीमांत गांव नीति-माणा में मौजूद रहे, वे हर साल आजादी के महोत्सव पर लगने वाले मेले में शामिल होंगे।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago