उत्तराखण्ड

हरिद्वार जिलाधिकारी वं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीत लहरी के दृष्टिगत देर रात्रि में बेसहारा लोगों को कम्बलों का किया वितरण

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने मंगलवार को घने कोहरे व शीत लहरी के दृष्टिगत देर रात्रि में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर निराश्रित व बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा कम्बलों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में जलाये गये अलाव तथा रैन बसेरों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में शीत लहरी को देखते हुये ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये। जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिये हैं कि जहाँ पर भी अलाव जलाने या कम्बल वितरण की आवश्यकता महसूस हो तुरंत व्यवस्था की जाये।

उल्लेखनीय है कि जनपद के 241 स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है, 10 रैन बसेरे संचालित किये जा हैं, जिनमें बिजली, पानी, कम्बल तथा साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की गयी है तथा निराश्रित व जरूरतमन्दों को अभी तक 1811 कम्बलों का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, सीओ सिटी जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago