उत्तराखण्ड

हरिद्वार DM का कड़ा फैसला: लापरवाही पर 5 अफसरों का वेतन रुका

हरिद्वार:जनसमस्याओं के प्रति सरकारी तंत्र की उदासीनता को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
दो तहसीलदार सहित पांच अधिकारियों का जून माह का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि आगे भी जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित अधिकारी इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। जनसेवा में कोताही अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनशिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली और धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष जताया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जन शिकायतों को समयबद्ध ढंग से हल कर आम जनता को राहत देने की नसीहत दी।
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने पर पांच अधिकारियों का जून माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आशुतोष भंडारी, नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, हरिद्वार तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार, रुड़की तहसीलदार विकास कुमार अवस्थी व चकबंदी अधिकारी रुड़की शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
शिकायतों का समाधान कागजों पर नहीं जमीनी स्तर पर होना चाहिए
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समाधान केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करें और उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि अधिकारियों की ओर से जा रही कॉल्स की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है और इस प्रक्रिया को और अधिक सख्त किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago