अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हो रही राजनीति पर हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन कुछ लोग इस पर भी राजनीति कर रहे हैं, इसका राजनीतिकरण करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वो खुद तीन बेटियों के पिता हैं और उन्हें भी पता है कि किसी भी माता पिता की बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए, उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक दोषियों को दंड नहीं मिल जाता, तब तक वो चैन से बैठने वाले नहीं हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, ऐसी घटनाएं प्रदेश को कलंकित करती है, यह कलंक हर कीमत पर मिटाया जाना चाहिए, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसे राजनीति का मुद्दा न बनाए।. किसी भी माता पिता की बेटी के साथ ऐसी घटना हो, वो किसी को बर्दाश्त नहीं हो सकता है, इसलिए इस मामले में प्रदेश के सभी दल एकजुट हैं, दोषियों को सजा दिलाकर ही चैन लेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…