हरियाणा:- हरियाणा के हिसार के डाबड़ा चौक स्थित निजी अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय पीएचडी छात्रा रिचा की मौत हो गई। इस पर सोमवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं होता शव नहीं उठाएंगे। सूचना मिलने पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
गोविंद सिंगला ने बताया कि आदमपुर में रहने वाली दोहती रिचा पिलानी से पीएचडी कर रही थी। अपेंडिक्स के दर्द के चलते सोमवार सुबह डाबड़ा चौक स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए थे। दो चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद कहा कि रिचा का ऑपरेशन करना पड़ेगा। शाम को करीब पांच बजे रिचा को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।
आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले रिचा को बेहोशी की ओवरडोज दी। इस कारण ऑपरेशन से पहले ही रिचा की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपरेशन के दौरान कमजोरी के कारण रिचा हार्ट अटैक आने से बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर सुनने पर परिजनों ने रात करीब 9 बजे अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों से बात की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता चल जाएगा। – साधुराम, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…