देवप्रयाग:- गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, देवप्रयाग संगम में पैर फिसलने से हादसा हुआ जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांगी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए।
उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…