उत्तराखण्ड

बारिश का कहर, टिहरी में उफनाते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा

नई टिहरी:- उत्तराखंड में बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है तो वहीं आज लगातार बारिश के चलते उफनाते गदेरे में एक बह गई। भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह तब कोहराम मच गया जब 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल के लिए निकली और गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई।

पास से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर जब छात्रा पर पड़ी तो वह भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जंहा छात्रा का उपचार किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान उदय सिंह नेगी ने बताया कि छातीयारा खवाड़ा मोटरमार्ग पर छुवानी नामे तोक में भारी बरसात की वजह से यह गदेरा प्रत्येक वर्ष उफान पर रहता है। और लोनिवि विभाग को कई बार पुलिया निर्माण को लेकर अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। वहीं मनरेगा से उक्त जगह पर पुलिया निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया, लेकिन मानक के हिसाब से नहीं आने पर पुलिया स्वीकृत नहीं हो पाई।  जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी ने कहा कि विभाग को जल्द उक्त जगह पर पुलिया निर्माण करवाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश सिंह खाती ने बताया कि उक्त जगह पर नाला निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया है स्वीकृत मिलते ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago