देहरादून:- सेलाकुई में देहरादून- पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की आ रही एक तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को टक्कर मार दी। वहीं, तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही थी। इस दौरान निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हुई।
कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार अनियंत्रित हो गई और नौ छात्र- छात्राएं कार की चपेट में आ गए। वहीं, कार ने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार झाझरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…