उत्तराखण्ड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में पत्थर की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबर कोट में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी। जबकि साथ मे एक होमगार्ड बाल बाल बच गया।  आपको बताते चले कि यमुनोत्री रोड़ पर ओजरी डबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। वाहनों को पास करवाने के बाद लौटते समय अचानक पहाड़ी से आये पत्थर की चपेट में आकर पुलिस हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर की मौत हो गयी। पुलिस जवान को बड़कोट अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शि तीर्थ यात्री इंदौर निवासी चन्द्र शेखर ने बताया कि वाहन को पास करवाते समय ये घटना हुई। पहाड़ी से पत्थर की चपेट में ड्यूटी पर तैनात सिपाही आ गया। इसे हम अपने वाहन में बड़कोट अस्पताल तक लाये। चिकित्साधिकारी  डॉ दक्षिणा अस्थाना ने बताया कि बेहोसी की हालत में पुलिस जवान चमन तोमर पुत्र रत्न सिंह तोमर उम्र 45 वर्ष निवासी बानशु लखवाड़ जौनसार जिला देहरादून को लेकर आये लेकिन वह मृत हो चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुँवर ने बताया कि बरसात में डबरकोट के पास आये दिन पहाड़ी से पत्थरो के गिरने का भय बना रहता है इस लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गयी थी अचानक पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी। पुलिस पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप देंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago