उत्तराखण्ड

केदारनाथ विधानसभा विधायक शैला रानी रावत की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर, रखी गई है वेंटीलेटर पर

रुद्रप्रयाग:-  केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार की विधायक शैला रानी रावत गंभीर बीमार हैं। उनका देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। रविवार को विधायक की बेटी ऐश्वर्या रावत ने इंटरनेट मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने मां के ठीक होने की कामना की है। साथ ही लोगों से मां के लिए दुआएं करने की अपील भी की गई है। शैला रानी 2012 में पहली बार विधायक चुनी गईं। वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वह फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं। वह लगभग तीन साल तक अस्तपाल में भर्ती रहीं। स्वस्थ्य होने पर 2022 में फिर से विधायक निर्वाचित हुईं।

दो महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान फिसलने से उन्हें चोट लग गई। इस कारण उन्हें मैक्स अस्तपाल देहरादून में भर्ती कराया गया। बाद में मेंदाता अस्पताल में उनका उपचार किया गया। अब वह देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ऐश्वर्या रावत ने पोस्ट में लिखा है कि मां शैलारानी रावत गंभीर बीमार हैं। अब उन्हें प्रार्थनाओं की जरूरत है। डॉक्टर से भी ऊपर भगवान होते हैं। उन्होंने मां के स्वास्थ्य में सुधार के अपने ईष्ट देवताओं से प्रार्थना करने के लिए कहा है

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago