उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, जल्द यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्था परखेंगे आलाधिकारी

देहरादून:-  स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के लिये विभागीय आलाधिकारियों को धरातल पर उतरने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर स्थित चिकित्सा इकाईयों का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने को कहा है। विभागीय मंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को केदारनाथ धाम, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर को बदरीनाथ धाम, संयुक्त सचिव अरविंद पांगती को गंगोत्री तथा स्वास्थ्यय महानिदेशक डा. विनीता शाह को यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को परखने की जिम्मेदारी सौपी है। इसके साथ ही वह तीर्थ यात्रियों से संवाद स्थापित कर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी फीडबैक लेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर सौ स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जायेगी, जिसके निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारियों को दे दिये गये हैं। ये सभी स्वास्थ्य मित्र यात्रियों की किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिये तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य इकाईयों में पहुंचाने का कार्य करेंगे।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा को देखते हुये आगामी 07 जून को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित कैथ लैब का उद्घाटन किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि कैथ लैब के शुरू होने से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा। जिसका लाभ चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को मिलेगा और स्थानीय स्तर पर ही हृदय रोगियों को उपचार देकर उनकी जान बचाई जा सकेगी। रावत ने बताया कि कैथ लैब के संचालन के लिये दो कार्डियोलॉजिस्ट एवं तीन टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है जिसके लिये हाल ही में निर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति मांगी गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago