स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत बीते दिन श्रीनगर पहुंचे, यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज श्रीकोट के बेस अस्तपाल का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान मिली खामियों पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं मौके पर मौजूद डॉक्टरों को फटकार लगाई, उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से डॉक्टरों और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
औचक निरीक्षण के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री ने एक मरीज के बेड पर चादर बिछी नहीं देखी तो उन्होंने डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई, उन्होंने कहा अगर अस्पताल में आगे से किसी भी प्रकार की लापरवाही देखने को मिली तो जिम्मेदार डॉक्टर और जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड करने में देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा सरकार द्वारा अस्पतालों में उपकरणों सहित डॉक्टरों की व्यवस्थाएं पूर्ण करने का पूरा प्रयास किया गया है, कहीं से भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जानी चाहिए, इसके बावजूद भी डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन द्वारा कहीं से भी मरीजों को देखने में लापरवाही बरती जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा जिन वार्डों में सही व्यवस्थाएं देखने को मिली, वहां डॉक्टरों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…