स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लीनिक का लोकार्पण किया, इसके साथ ही आज कैथ लैब का भी शिलान्यास किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जल्द फैसिलिटी की कमी दूर की जाएगी, उन्होंने बताया चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में 339 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है, 2600 स्टाफ नर्सों की भर्ती भी शीघ्र शुरू होगी, धन सिंह रावत ने बताया कैबिनेट ने वरिष्ठता के आधार पर नर्सों की भर्ती का निर्णय लिया था जिसका जल्द शासनादेश जारी होगा।
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि लाइफ स्टाइल क्लीनिक के शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध होंगी, उन्होंने बताया कि कैथ लैब का आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया है, बहुत जल्दी उत्तराखंड के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनकर तैयार हो जाएगी, इससे हार्ट के मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…