उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 116 सीएचओ

देहरादून:- सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है, सरकार का मानना है कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में संचालित सभी वेलनेस सेंटरों पर शतप्रतिशत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को तैनात करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही विभाग को 116 सीएचओ और मिलने जा रहे हैं, जबकि 1399 सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती पूर्व में की जा चुकी है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के शतप्रतिशत पद भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत गत वर्ष दिसम्बर माह तक कुल 1683 पदों के सापेक्ष 1399 पदों पर सीएचओ की तैनाती कर दी गई थी जबकि 205 पद रिक्त रह गये थे। रिक्त पदों को भरने की जिम्मेदारी एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय को सौंपी गई।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

जिसके क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा द्वितीय चरण की कॉउंसिलिंग के बाद सीएचओ पद के लिये सभी अर्हताएं पूर्ण करने वाले 116 चयनित अभ्यर्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। शीघ्र ही इन चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती विभिन्न जनपदों में रिक्त वेलनेस सेंटरों पर कर दी जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन नये चयनित सीएचओ की तैनाती के बाद स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न वेलनेस सेंटरों में तैनात सीएचओ की संख्या 1515 हो जायेगी। जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की साधारण जांच से लेकर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं की बेहतर जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी।

बॉक्स
सीएचओ के कार्य एवं दायित्व

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का मुख्य कार्य ग्रामीण इलाके में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इन कार्यों में मरीजों का इलाज करवाना, ओपीडी का संचालन करना एवं गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सलाह देना शामिल है। इसके अलावा दुर्घटना की स्थिति में वह व्यक्ति को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध करवाते हैं। उन्हें आशा वर्कर, एएनएम एवं ग्राम प्रधान के साथ मिलकर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचानी होती है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago