उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य सचिव ने जिलों में शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाने के दिए निर्देश

सरकारी अस्पतालों में शव ले जाने के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास प्रदेश में मात्र 10 शव वाहन हैं। छह जिलों के जिला व उप जिला अस्पतालों में एक भी शव वाहन नहीं है। शासन ने सीएमओ को जिले में एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती मरीज की मौत होने के बाद शव ले जाने के लिए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिजनों को इसके लिए निजी एंबुलेंस या अन्य वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में शव वाहन है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी शव वाहन नहीं है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि जिन जिलों में शव वाहन नहीं है, उन जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के निवर्तन पर उपलब्ध संसाधनों से तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago