चमोली: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 23 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर धामी सरकार ने पूरा बंदोबस्त कर लिया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी पूरी तैयारियां हो चुकी है, जिसको लेकर आए दिन स्वास्थ्य विभाग के सचिव स्वास्थ्य डॉ . आर. राजेश कुमार फील्ड में स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैे। वहीं चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं, तो वहीं उन्होंने आज हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
20 मई से शुरू होने जा रही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है देश-विदेश से आने वाली सिक्ख संगत यही से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…