प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होने के बाद अब ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ चुकी है। पुलिस व प्रशासन ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की हैं। एमबीपीजी कालेज के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री, पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से आनलाइन निगरानी होगी। एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली।
पुलिस व फोर्स को हर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए थे। सर्किल अधिकारी व एसपी क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे थे। मैंने स्वयं नैनीताल, हल्द्वानी, बनभूलपुरा से लेकर रामनगर व कालाढूंगी तक संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। सबकुछ ओके मिला। चुनाव को संपन्न कराने में सिपाही से लेकर दारोगा समेत सभी जवानों का योगदान रहा। पैरामिलिट्री फोर्स भी मुस्तैद रही। ईवीएम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस तैनात रहेगी। दो लेयर में सुरक्षा घेरा है। शनिवार को ही स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा, क्योंकि कुछ दूरस्थ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां देर रात तक पहुंचेंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…