देहरादून:- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम राहत देगा। हालांकि, इसके बाद 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का नजारा देखने को मिला। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लोहाघाट में 5.5 मिलीमीटर, कालागढ़ में पांच मिलीमीटर, जानकी चट्टी में 4.5 मिलीमीटर, चंपावत में 3.5 मिलीमीटर, चोरगलिया में 3.5 मिलीमीटर, कोटद्वार में 2.5 मिलीमीटर और राजधानी दून में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…