देश-विदेश

दिल्ली- एनसीआर में झमाझम बारिश लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली:- दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है। दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इससे पहले तड़के सुबह मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की थी।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाज़ियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़) गन्नौर, सोनीपत, सोहना, पलवल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सिकंदराबाद, खुर्जा (यूपी)में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद दिल्लीवासियों को शनिवार को अपेक्षाकृत शुष्क मौसम का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिन में आर्द्रता 63 से 67 प्रतिशत के बीच रही। शहर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, देशभर के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दो-तीन दिन झमाझम बारिश पड़ सकती हैं।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर बनाने के संकल्प के तहत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ…

7 hours ago

युवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान

चमोली (उत्तराखंड): जिले की जनता ने लोकतंत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए 21…

8 hours ago

मुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापता

मुजफ्फरपुर  – थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एकांत स्थान पर संचालित की जा रही…

9 hours ago

छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटना, जांच जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली के निकट फरसौली स्थित ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में…

10 hours ago

झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट…

10 hours ago

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: भूस्खलन से 302 मार्ग अवरुद्ध, अगले एक हफ्ते भारी बारिश का खतरा

शिमला – हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित…

11 hours ago