उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते लोग काफी परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। राहत की बात यह है कि, बुधवार को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार की बारिश की एक्टिविटी कम होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई गुरुवार को पहाड़ों में बारिश की रफ्तार कम रहेगी। लेकिन प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावनाएं बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग ,चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के एक दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 और 16 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी काफी कम रहेगी।
वहीं ,17 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है ।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है ।इसके साथ ही एक्टिव मानसून कंडीशन देखने को मिल सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…